NCERT Book Class 12 Hindi Aroh: Chapter 10 छोटा मेरा खेत, बगुलों के पंख प्रश्न-उत्तर (Question-Answer)


NCERT Book Class 12 Hindi Aroh: Chapter 10 छोटा मेरा खेत, बगुलों के पंख प्रश्न-उत्तर (Question-Answer)

कविता के साथ-

प्रश्न 1) छोटा चौकोने खेत को कागज सका पन्ना कहने में क्या अर्थ निहित है?

उत्तर- कविता के कवि उमाशंकर जोशी ने यह पर चौकोर खेत को कागज का पन्ना कहा है| इस कविता ने इस के माध्यम से कवि ने कवि-कर्म को खेत की कृषि-कर्म के समान बताया है| इस कविता में कवि ने कागज भी खेत की जैसा ही चौकोर है| खेत में किसान कृषि-कर्म के बीज को बोता है, जो अंकुरित होकर पल्लवित और पुष्पित होते है| कवि भी किसी भावावेश में अपने विचारो के बीजों को कागज पर अंकित करता है| जिस तरह किसान के खेत के बीज धीरे-धीरे उगते है उसी प्रकार कवि के काव्य-रचना का स्वरूप ग्रहण करते है| पाठक उनके रस से अनंत समय तक आनन्दित होते है|

प्रश्न 2) रचना के सन्दर्भ में 'अधड' और 'बीज' क्या है?

उत्तर- कवि के कविता की रचना के सन्दर्भ में 'अधड' और 'बीज' का अर्थ है, की इस पंक्ति में 'अधड' कवि के मन में उठने वाले विचारो और भावो का वेग है| इसी पंक्ति में दुसरे शब्द 'बीज' का अर्थ है किसी रचना का आधार बनने वाले वे भाव है, जो बाद में अभिव्यक्ति का स्वरूप धारण करते है|

प्रश्न 3) रस का अक्षयपात्र से कवि रचनाकर्म की किन विशेषताओं की ओर इंगित किया है?

उत्तर - कवि ने कविता में रस का अक्षयपात्र से कवि रचनाकर्म से बताया है, की इस संसार में कृषि-कर्म से तैयार उत्पादन उपभोग करने पर एक निश्चित समय बाद समाप्त हो जाते है परन्तु काव्य-रस अनंत होता है| वह सभी कालों तथा देशो में लोगो को आनन्द देता है| इस प्रकार साहित्यिक रचना एक ऐसा बर्तन है, जिसमे भरे हुए पदार्थ (रस) का कभी भी क्षय नही होता है|

प्रश्न 4) व्याख्या करे-

1. शब्द के अंकुर फूटे,
पल्लव-पुष्पों से नमित हुआ विशेष।
2. रोपाई क्षण की,
कटाई अनंतता की
लुटते रहने से जरा भी नहीं कम होती।
उत्तर- 1) इस की व्याख्या देखने के लिए कविता का व्याख्या संख्या न. 1 देखे|
           2) इस की व्याख्या देखने के लिए कविता का व्याख्या संख्या न. 2 देखे|


कविता के आसपास-

प्रश्न 1) शब्दों के माध्यम से जब कवि दृश्यों, चित्रों, ध्वनि-योजना अथवा रूप-रस-गंध को हमारे ऐंद्रिक अनुभवों में साकार कर देता है तो बिंब का निर्माण होता है। इस आधार पर प्रस्तुत कविता से बिंब की खोज करें।

उत्तर- कवि के कविता में निम्न प्रकार से बिंब है-

चाक्षुप्त बिंब-

छोटा मेरा खेत चौकोना,
कागज का एक पन्ना,
कोई अंधड़ कहीं से आया।
शब्द के अंकुर फूटे,
पल्लव-पुष्पों से नमित,
झूमने लगे फल।
नभ में पाँती-बँधे बगुलों की पाँखें,
तैरती साँझ की सतेज श्वेत काया।
कजरारे बादलों की छाई नभ छाया।

आस्वाद बिंब-

कल्पना के रसायनों को पी बीज गया नि:शेष।
अमृत धाराएँ फूटतीं।

प्रश्न 2) जहाँ उपमेय में उपमान का अरोप हो, रूपक कहलाता है। इस कविता में से रूपक का चुनाव करें।

उत्तर- रूपक अंलकार का अर्थ है, उपमेय उपमान के अभेद आरोप को रूपके कहते है| कवि के कविता (छोटा मेरा खेत) में कागज के पन्नो पर चौकोना खेत का आरोप होने से रूपक है| साथ ही साथ कविता में रूपक के अन्य 

उदाहरण है-

भावों रूपी आँधी
विचार रूपी बीज
शब्द रूपी अंकुर
कल्पना रूपी रसायन
कागज़ रूपी खेत
कटाई रूपी अनंतता
क्षण रूपी बुआई।

कला की बात-

प्रश्न 1) बगुलों के पंख कविता को पढ़ने पर आपके मन में कैसे चित्र उभरते हैं? उनकी किसी भी अन्य कला माध्यम में अभिव्यक्ति करें।

उत्तर- जब कभी भी हम हिंदी पुस्तक की कविता 'बगुलों के पंख' पढ़ते है, तो हमारे मन में आकाश में छाये घने काले बादलों, उनकी छाया में उडती सफेद बगुलों की पंक्ति तथा संध्या का सुंदर चित्र उपस्थित होता है|

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने